रायपुर, 30 जुलाई 2026, वाय के न्यूज। वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार स्वर्गीय आशीष सिंह की कृति ‘सत्याग्रह’ का विमोचन समारोह 2 अगस्त को रायपुर में आयोजित किया जाएगा। पुस्तक छत्तीसगढ़ में जल, जंगल और संघर्ष के विषय पर केंद्रित है।
समारोह का आयोजन हरि ठाकुर स्मारक संस्थान, रायपुर द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम शाम 5:30 बजे शंकर नगर स्थित स्पीकर हाउस में होगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्र करेंगे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्र तथा छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शरांक शर्मा उपस्थित रहेंगे।
आयोजकों ने साहित्यकारों, पत्रकारों, शोधकर्ताओं और साहित्य प्रेमियों से समारोह में शामिल होने की अपील की है। पुस्तक के माध्यम से छत्तीसगढ़ में जल, जंगल और जनसंघर्ष से जुड़े विभिन्न पहलुओं को सामने लाने का प्रयास किया गया है।

