रेल सूचना : गीतांजलि और विदर्भ एक्सप्रेस के समय बदले

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार

oppo_0

नई सीएसएमटी–सावंतवाड़ी रोड एक्सप्रेस शुरू होने से बदलाव; 8 सितंबर से लागू होगा नया समय

रायपुर, 8 सितंबर, वाय के न्यूज़। मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल और सावंतवाड़ी रोड के बीच नई दैनिक एक्सप्रेस शुरू होने के साथ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर गुजरने वाली दो प्रमुख ट्रेनों के मुंबई पहुंचने के समय में बदलाव किया गया है। नया समय 8 सितंबर 2026 से प्रभावी होगा।

रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 12106 गोंदिया–मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल विदर्भ एक्सप्रेस अब मुंबई सीएसएमटी स्टेशन पर सुबह 7 बजे पहुंचेगी। पहले इसके पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 6:50 बजे था। यानी यात्रियों को मुंबई पहुंचने में 10 मिनट अधिक लगेंगे।

इसी तरह ट्रेन संख्या 12860 हावड़ा–मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल गीतांजलि एक्सप्रेस के समय में बड़ा बदलाव किया गया है। यह ट्रेन अब रात 10:45 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी। पहले इसका निर्धारित आगमन समय रात 9:20 बजे था। यानी मुंबई पहुंचने का समय 1 घंटे 25 मिनट आगे किया गया है।

दोनों ट्रेनों के समय में यह बदलाव मुंबई सीएसएमटी–सावंतवाड़ी रोड के बीच शुरू की गई नई दैनिक ट्रेन संख्या 15087/15088 के परिचालन के कारण किया गया है। नई ट्रेन का परिचालन 8 सितंबर से शुरू हुआ है।

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर