मीराबाई चानू होंगी भारत की ध्वज वाहक

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार

लवलीना बोरगोहेन थामेंगी किंग्स बैटन

नई दिल्ली,19जुलाई2026(वाय के न्यूज)।मीराबाई चानू ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स के उद्घाटन समारोह में भारतीय दल की ध्वजवाहक होंगी। जबकि लवलीना बोरगोहेन उद्घाटन समारोह की प्रतीकात्मक किंग्स बैटन लेकर भारतीय दल का प्रतिनिधित्व करेंगी।
दोनों दिग्गज एथलीट 23 जुलाई को ओपनिंग सेरेमनी में 126-सदस्यीय भारतीय दल का नेतृत्व करते हुए तिरंगा लेकर मार्च करेंगी। भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा ने कल शनिवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की।
उन्होंने 2021 के तोक्यो ओलंपिक में महिलाओं के 49 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता और उसके बाद 2022 के बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। मीराबाई चानू ग्लासगो में भारत की सबसे मजबूत पदक उम्मीदों में शामिल हैं। ग्लासगो में मीराबाई चानू 48किलोग्राम वर्ग में प्रदर्शन करेंगी। वहीं, लवलीना बोरगोहेन ने तोक्यो ओलंपिक में कांस्य और 2023 विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया।लवलीना अपने कैरियर का पहला कामनवेल्थ गेम्स ग्लासगो में खेलेंगी।ये 75किलोग्राम वर्ग में मुकाबला करेंगी।

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर