फीफा में इंग्लैंड ने जीता कांस्य, फ्रांस को 6-4 से हराया

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार

फाइनल आज रात, अर्जेंटीना और स्पेन में होगी भिड़ंत

मियामी, 19 जुलाई । फीफा विश्व कप 2026 के तीसरे स्थान के मुकाबले में इंग्लैंड ने फ्रांस को 6-4 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया। मियामी में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में कुल 10 गोल हुए, जो विश्व कप के तीसरे स्थान के मैचों के इतिहास में सर्वाधिक हैं।

इंग्लैंड की जीत के नायक बुकायो साका रहे, जिन्होंने शानदार हैट्रिक जमाई। फ्रांस की ओर से किलियन एम्बाप्पे ने दूसरे हाफ में दो गोल दागे। इन दो गोलों के साथ एम्बाप्पे के विश्व कप में कुल 22 गोल हो गए और उन्होंने लियोनेल मेसी के 21 गोल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। एम्बाप्पे 2026 विश्व कप में 10 गोल के साथ गोल्डन बूट की दौड़ में भी सबसे आगे हैं।

अब सभी की नजरें विश्व कप के फाइनल पर हैं। खिताबी मुकाबला रविवार रात न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी स्टेडियम में अर्जेंटीना और स्पेन के बीच खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार मैच रात 12:30 बजे शुरू होगा।

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर