भारत में इलेक्ट्रिक सी-प्लेन तकनीक पर साथ काम करेंगे पवन हंस और नॉर्वे की कंपनी

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार

नई दिल्ली, 6 अगस्त, वाय के न्यूज। भारत में भविष्य की हवाई सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए सरकारी कंपनी पवन हंस लिमिटेड और नॉर्वे की नोएमी एयरोस्पेस ने इलेक्ट्रिक सी-प्लेन तकनीक पर साथ काम करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू की मौजूदगी में हुआ।

सी-प्लेन ऐसे विमान होते हैं जो पानी और जमीन, दोनों जगह उतर सकते हैं। दोनों संस्थाएं अब भारत में इलेक्ट्रिक सी-प्लेन चलाने की संभावनाओं, तकनीकी सहयोग, प्रशिक्षण और व्यवहार्यता अध्ययन पर मिलकर काम करेंगी।

केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल भारत में सी-प्लेन चलाना नहीं, बल्कि ‘मेक इन इंडिया’ के तहत उनका निर्माण भी देश में करना है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय बजट 2026 में सी-प्लेन निर्माण को बढ़ावा देने और इनके संचालन के लिए वित्तीय सहायता देने का भी प्रस्ताव किया गया है।

उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में सरकार ने सी-प्लेन संचालन के लिए नियमों को सरल बनाया है और इस क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए हैं।

हालांकि यह समझौता केवल शुरुआती सहयोग के लिए है। इसमें अभी किसी प्रकार का निवेश, खरीद या वित्तीय प्रतिबद्धता शामिल नहीं है। भविष्य में किसी भी परियोजना पर अलग समझौता किया जाएगा।

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर