बाल यौन शोषण और अश्लील कंटेंट पर कार्रवाई नहीं, मेटा पर उठे सवाल

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार

‘प्रधानमंत्री का वीडियो हटाए जाने पर माफी मांगें जुकरबर्ग’

नई दिल्ली, 4 अगस्त 2026 (वाय के न्यूज)। संचार और सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी संसदीय स्थायी समिति ने नई दिल्ली में मेटा इंडिया के अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फेसबुक वीडियो कुछ समय के लिए हटाए जाने के मामले सहित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर कंटेंट मॉडरेशन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

बैठक के बाद समिति के अध्यक्ष एवं भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि समिति ने मेटा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग से इस मामले में माफी मांगने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा नहीं होता है तो सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 79 के तहत कंपनी को प्राप्त ‘सेफ हार्बर’ संरक्षण की समीक्षा की जानी चाहिए।

दुबे ने मेटा के साथ-साथ यूट्यूब और एक्स के एल्गोरिदम तथा कंटेंट मॉडरेशन पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत में सख्त कानूनी प्रावधान होने के बावजूद इन प्लेटफॉर्मों ने बाल यौन शोषण सामग्री और महिलाओं से संबंधित आपत्तिजनक एवं अश्लील कंटेंट के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की है।

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर