नई दिल्ली, 25 जुलाई 2026, वाय के न्यूज। नागर विमानन मंत्रालय ने यात्रियों को फर्जी एयर सुविधा 2.0 वेबसाइटों से सावधान रहने की सलाह दी है। मंत्रालय के अनुसार, कुछ फर्जी वेबसाइटें एयर सुविधा 2.0 का नाम इस्तेमाल कर यात्रियों को भ्रमित कर रही हैं और भुगतान के लिए उन्हें नकली गेटवे पर भेज रही हैं।
मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि एयर सुविधा 2.0 की सेवाएं पूरी तरह नि:शुल्क हैं। स्व-घोषणा पत्र (Self Declaration Form) जमा करने के लिए यात्रियों को कोई शुल्क नहीं देना होता।
यात्रियों से कहा गया है कि वे किसी भी वेबसाइट पर अपनी व्यक्तिगत या यात्रा संबंधी जानकारी देने से पहले उसके यूआरएल की जांच जरूर कर लें। एयर सुविधा 2.0 का केवल आधिकारिक पोर्टल ही इस्तेमाल करें।
मंत्रालय ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे किसी भी अनधिकृत वेबसाइट पर भुगतान न करें और हवाई यात्रा से जुड़ी जानकारी के लिए केवल सरकारी सूचनाओं और आधिकारिक पोर्टल पर भरोसा करें।
