पुणे यार्ड में काम के चलते कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, दुरंतो समेत ये ट्रेनें प्रभावित

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार

रायपुर, 31 अगस्त 2026। मध्य रेलवे के पुणे और हडपसर स्टेशन यार्ड में तीसरी लाइन की कमीशनिंग के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग (Pre-NI) और नॉन इंटरलॉकिंग (NI) कार्य किया जाएगा। इसके चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित कुछ ट्रेनों के मार्ग, संचालन और समय में अस्थायी बदलाव किया गया है।

दुरंतो एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी

12221 पुणे–हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस 19 सितंबर और 3 अक्टूबर 2026 को पुणे से हावड़ा के बीच बदले मार्ग से चलेगी। ट्रेन पुणे–लोनावला–कर्जत–पनवेल–कल्याण–इगतपुरी–मनमाड होकर चलेगी।

12222 हावड़ा–पुणे दुरंतो एक्सप्रेस 3 अक्टूबर को मनमाड–इगतपुरी–कल्याण–पनवेल–कर्जत–लोनावला होकर पुणे पहुंचेगी।

हटिया–पुणे एक्सप्रेस दौंड तक चलेगी

22846 हटिया–पुणे एक्सप्रेस 2 अक्टूबर को पुणे के बजाय दौंड स्टेशन में समाप्त होगी।

वहीं 22845 पुणे–हटिया एक्सप्रेस 4 अक्टूबर को पुणे के बजाय दौंड स्टेशन से शुरू होगी।

इन ट्रेनों के समय में भी बदलाव

12221 पुणे–हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस 21 सितंबर को निर्धारित समय से 1 घंटे 45 मिनट देर से रवाना होगी।

12129 पुणे–हावड़ा एक्सप्रेस को इन तारीखों में देरी से रवाना किया जाएगा:

  • 19 सितंबर — 30 मिनट
  • 20 सितंबर — 2 घंटे
  • 3 अक्टूबर — 50 मिनट
  • 4 अक्टूबर — 1 घंटे 55 मिनट

इसके अलावा 20151 हडपसर–रीवा एक्सप्रेस 24 सितंबर को 45 मिनट और 1 अक्टूबर को 1 घंटे 45 मिनट की देरी से रवाना होगी।

रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन के परिचालन की ताजा जानकारी जांचने की अपील की है।

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर