पीएम मोदी ने नेटफ्लिक्स के सह-सीईओ टेड सारंडोस से मुलाकात की, भारत को वैश्विक कंटेंट हब बनाने पर चर्चा

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार

नई दिल्ली, 6 अगस्त। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को नई दिल्ली में नेटफ्लिक्स के सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी (Co-CEO) टेड सारंडोस से मुलाकात कर भारत के मीडिया, मनोरंजन और वैश्विक कंटेंट निर्माण की संभावनाओं पर चर्चा की। इस दौरान भारत को विश्वस्तरीय कंटेंट सृजन केंद्र के रूप में विकसित करने और भारतीय कहानियों को वैश्विक मंच तक पहुंचाने पर विचार-विमर्श हुआ।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर कहा कि भारत में कहानी कहने की समृद्ध परंपरा रही है और देश में ऐसी अनेक रचनात्मक प्रतिभाएं हैं, जो भारत को वैश्विक कंटेंट निर्माण का प्रमुख केंद्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने बताया कि बैठक में मीडिया एवं मनोरंजन क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

वहीं, नेटफ्लिक्स ने भी बैठक की पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों पक्षों के बीच भारत के मीडिया और मनोरंजन उद्योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के अवसरों पर विचार हुआ। कंपनी ने इस अवसर पर ‘नेटफ्लिक्स इंडिया स्टोरीटेलिंग इनिशिएटिव’ शुरू करने की घोषणा की।

इससे एक दिन पहले पर्यटन मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय और नेटफ्लिक्स ने भारत की पर्यटन क्षमता को बढ़ावा देने के लिए साझेदारी की घोषणा की थी। इसके तहत ‘अतुल्य भारत’ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ‘As Seen on Netflix’ फीचर जोड़ा जाएगा, जिससे दर्शक नेटफ्लिक्स की फिल्मों और वेब सीरीज में दिखाई गई भारतीय लोकेशनों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

सरकार का मानना है कि भारतीय कहानियों, संस्कृति और पर्यटन स्थलों को वैश्विक दर्शकों तक पहुंचाने से न केवल देश की सॉफ्ट पावर मजबूत होगी, बल्कि रचनात्मक अर्थव्यवस्था और पर्यटन क्षेत्र को भी बढ़ावा मिलेगा।

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर