टीवी चैनलों पर खबर
नई दिल्ली, 25 जुलाई 2026, वाय के न्यूज। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर शनिवार दोपहर सोशल मीडिया और कुछ टीवी चैनलों पर चर्चाएं तेज हो गईं। कुछ मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा भेज दिया है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक प्रधानमंत्री कार्यालय, शिक्षा मंत्रालय या राष्ट्रपति भवन की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी।
ऐसे में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार है।
