10 स्कूलों के करीब 70 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं कोच पवन कुमार सिंह हुए सम्मानित
रायपुर, 2 अगस्त 2020, वाय के न्यूज । स्व श्री द्वारिका प्रसाद तिवारी स्मृति खेल समिति के तत्वावधान में आयोजित स्वर्गीय श्री द्वारिका प्रसाद तिवारी स्मृति जिला स्तरीय अंतरशालेय खेल प्रतियोगिता रविवार को सेक्टर-1, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सड्डू स्थित सामुदायिक भवन में उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में रायपुर के लगभग 10 विद्यालयों के करीब 70 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
जूनियर एवं सीनियर वर्ग में आयोजित शतरंज, कैरम, योग, हुला हूप तथा लेमन रेस प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्ष बाल संरक्षण आयोग, समाजसेवी एवं पूर्व राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी शताब्दी पाण्डेय ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व निर्माण में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। खेल बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और सकारात्मक सोच का विकास करते हैं तथा उन्हें जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करते हैं।

विशिष्ट अतिथि, जनसंपर्क विभाग के सेवानिवृत्त एडिशनल डायरेक्टर तथा यदा कदा.in के संपादक स्वराज करूण ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं, बल्कि धैर्य, संयम, सौहार्द और बौद्धिक क्षमता को भी मजबूत बनाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया।
समापन समारोह में विभिन्न खेलों एवं आयु वर्गों के विजेता प्रतिभागियों को मेडल, प्रशस्ति-पत्र और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (0.43796295, 0.7583333);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 41;
इस अवसर पर स्वर्गीय श्री द्वारिका प्रसाद तिवारी स्मृति खेल सम्मान–2026 राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी एवं कोच पवन कुमार सिंह को शॉल और प्रशस्ति-पत्र भेंट कर प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान स्वर्गीय श्री द्वारिका प्रसाद तिवारी के कबड्डी खिलाड़ी, कोच और मैनेजर के रूप में योगदान पर आधारित पुस्तक ‘नींव का पत्थर’ का वितरण भी किया गया। पुस्तक की प्रतियां खिलाड़ियों को भेंट की गईं।

brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (0.66851854, 0.57430553);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 40;
समारोह में सुबोध पाण्डेय, संजय दीवान, अशोक कुमार वर्मा, राम मौर्य, संदीप कुमार त्रिपाठी, रूद्र मिश्रा एवं अभि मिश्रा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
आयोजन समिति की संरक्षक कल्याणी तिवारी, अध्यक्ष केवल कृष्ण तथा उपाध्यक्ष आलोक तिवारी ने अतिथियों, प्रतिभागियों, अभिभावकों, विद्यालयों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आगामी वर्षों में प्रतियोगिता को और अधिक व्यापक एवं प्रभावी स्वरूप में आयोजित किया जाएगा।

