तमिलनाडु के 52 प्रमुख मंदिरों में कैमरा वाले मोबाइल पर रोक

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार

प्रवेश से पहले फोन जमा करना होगा, प्रति मोबाइल ₹5 शुल्क

चेन्नई, 3 सितंबर, वाय के न्यूज।

तमिलनाडु के 52 प्रमुख मंदिरों में 1 सितंबर से कैमरा वाले मोबाइल फोन मंदिर परिसर में ले जाने पर रोक लागू की गई है। हिंदू धार्मिक एवं धर्मार्थ बंदोबस्ती (HR&CE) विभाग के निर्देश के अनुसार श्रद्धालुओं को ऐसे मोबाइल प्रवेश से पहले निर्धारित काउंटर पर जमा कराने होंगे। इसके लिए प्रति मोबाइल ₹5 शुल्क तय किया गया है।

HR&CE मंत्री एस. रमेश ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंध कैमरा युक्त मोबाइल फोन पर है। कैमरा रहित साधारण मोबाइल फोन मंदिर के भीतर ले जाने की अनुमति है।

मोबाइल जमा करने के लिए मंदिरों के प्रवेश स्थलों पर काउंटर और सुरक्षित लॉकर की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं को मोबाइल जमा करने के बाद रसीद या टोकन दिया जाएगा, जिसके आधार पर फोन वापस लिया जा सकेगा।

HR&CE विभाग के अनुसार यह व्यवस्था मद्रास हाईकोर्ट के 2 दिसंबर 2022 के निर्देशों के अनुरूप लागू की गई है। मंदिर परिसरों में फोटो और वीडियो बनाने पर भी रोक संबंधी निर्देश जारी किए गए हैं।

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर