छत्तीसगढ़ में 1,460 गौधाम बनाने की तैयारी, बेसहारा मवेशियों को मिलेगा ठिकाना

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार

रायपुर, 5 अगस्त 2026, वाय के न्यूज। छत्तीसगढ़ में सड़कों पर घूमने वाले निराश्रित मवेशियों की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार ने 1,460 गौधाम बनाने की योजना शुरू की है। इन गौधामों में बेसहारा और घुमंतू पशुओं को रखा जाएगा। योजना के तहत प्रत्येक विकासखंड में 10 गौठानों का चयन कर उन्हें गौधाम के रूप में विकसित किया जाएगा।

पशुधन विकास विभाग के अनुसार अब तक 408 प्रस्ताव मिले हैं। इनमें से 151 को प्रशासनिक मंजूरी दी जा चुकी है, जबकि 88 गौधामों का पंजीयन पूरा हो गया है। फिलहाल 42 गौधाम संचालित हैं, जहां 5,109 निराश्रित मवेशियों की देखभाल की जा रही है।

पहले चरण में उन गौठानों को चुना गया है जो राष्ट्रीय राजमार्गों के पास हैं और जहां जरूरी सुविधाएं पहले से मौजूद हैं। इन गौधामों का संचालन ग्राम पंचायतों, पंजीकृत गौशालाओं, स्वयंसेवी संस्थाओं, किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) और ट्रस्टों के माध्यम से किया जाएगा। शहरी क्षेत्रों के गौठानों को भी इस योजना में शामिल किया गया है।

गौधाम के चयन के लिए जिला स्तर पर जांच और सत्यापन की प्रक्रिया तय की गई है। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ही अंतिम मंजूरी दी जाती है।

सरकार का कहना है कि योजना से एक ओर बेसहारा मवेशियों को सुरक्षित आश्रय मिलेगा, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में गोबर और अन्य संसाधनों के बेहतर उपयोग से स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी फायदा हो सकता है।

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर