छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड में कल भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कई राज्यों में भी तेज बारिश के आसार

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार

रायपुर, 8 अगस्त 2026। मौसम विभाग ने रविवार को छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दोनों राज्यों में कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश हो सकती है।

इसके अलावा हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, झारखंड, मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर राज्यों में भी तेज बारिश का अनुमान है।

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, आंध्र प्रदेश, केरल, माहे, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, लक्षद्वीप तथा अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान की चेतावनी दी है।

दिल्ली में बारिश, रविवार सुबह भी मौसम खराब रहने के आसार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार सुबह दिल्ली में बारिश और आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है।

ओडिशा में बाढ़ का खतरा बढ़ा

ओडिशा में बैतरनी और सालंदी नदियों का जलस्तर बढ़ने से भद्रक सहित कई निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। तटबंधों के कुछ कमजोर हिस्सों में दरारें आने से आसपास के गांवों पर भी खतरा मंडरा रहा है।

प्रशासन निचले इलाकों में जलस्तर की लगातार निगरानी कर रहा है। उत्तरी ओडिशा और उससे लगे पश्चिम बंगाल में बने नए निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से आने वाले दिनों में भारी बारिश की आशंका है। इसके मद्देनजर कई जिलों में प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है।

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर