ग्लासगो में भारत चुनौतियों के लिए तैयार

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार

राष्ट्रमंडल खेलों का शानदार आगाज


ग्लासगो/नई दिल्ली, 24 जुलाई। स्कॉटलैंड के शहर ग्लासगो में 23वें राष्ट्रमंडल खेलों का रंगारंग उद्घाटन समारोह के साथ आगाज हो गया। 23 जुलाई से 2 अगस्त तक चलने वाले इन खेलों में 74 देशों और क्षेत्रों के तीन हजार से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस बार प्रतियोगिताएं 10 खेलों और छह पैरा खेलों की स्पर्धाओं में आयोजित की जा रही हैं।

भारत ने 124 सदस्यीय दल उतारा है, जो आठ नियमित और पांच पैरा खेलों में चुनौती पेश करेगा। भारतीय दल का नेतृत्व ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहेन ने ध्वजवाहक के रूप में किया। उद्घाटन समारोह में ‘परेड ऑफ नेशंस’ के दौरान तिरंगे के साथ भारतीय खिलाड़ियों का स्वागत जोरदार तालियों से हुआ।
भारत की सबसे बड़ी उम्मीदें नीरज चोपड़ा (भाला फेंक), मीराबाई चानू (भारोत्तोलन), लवलीना बोरगोहेन (मुक्केबाजी), तूलिका मान (जूडो) और पैरा खिलाड़ियों से हैं। लॉन बॉल्स में भी भारतीय टीम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।
शुक्रवार (24 जुलाई) से भारतीय खिलाड़ियों का मुकाबला लॉन बॉल्स, मुक्केबाजी, कलात्मक जिम्नास्टिक, पैरा पावरलिफ्टिंग, तैराकी और पैरा तैराकी जैसी स्पर्धाओं में शुरू हो गया है। शुरुआती दिनों में भारत को पैरा पावरलिफ्टिंग और मुक्केबाजी में पदक की उम्मीद है।
उद्घाटन समारोह में स्कॉटलैंड की संस्कृति, संगीत और विरासत की झलक देखने को मिली। पारंपरिक और आधुनिक संगीत प्रस्तुतियों के साथ सभी 74 देशों और क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया। ब्रिटेन के राजा चार्ल्स तृतीय ने खेलों का औपचारिक उद्घाटन किया।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय दल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि भारतीय खिलाड़ी पूरे जोश, दृढ़ संकल्प और उत्कृष्टता की भावना के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों का कौशल और समर्पण देशवासियों को प्रेरित करता है।
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने भी भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि खिलाड़ी उत्कृष्ट खेल भावना और अटूट संकल्प के साथ देश का नाम रोशन करेंगे।

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर