गुलवीर सिंह ने रचा इतिहास, 10 हजार मीटर दौड़ में भारत को पहला रजत; हरजिंदर ने भी जीता पदक

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार

ग्लासगो, 29 जुलाई 2026, वाय के न्यूज। स्कॉटलैंड के ग्लासगो में चल रहे राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारत के गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। वह इस स्पर्धा में राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं।

स्कॉटस्टाउन स्टेडियम में आयोजित फाइनल मुकाबले में गुलवीर सिंह ने 27 मिनट 49.78 सेकंड का समय निकालते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। ऑस्ट्रेलिया के काई रॉबिन्सन ने स्वर्ण पदक जीता।

भारतीय दल के लिए एक और सफलता भारोत्तोलन में मिली। हरजिंदर कौर ने महिलाओं की 69 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया। 29 वर्षीय हरजिंदर ने कुल 227 किलोग्राम भार उठाकर भारत को ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में भारोत्तोलन का सातवां पदक दिलाया। यह राष्ट्रमंडल खेलों में उनका लगातार दूसरा पदक है। इससे पहले उन्होंने 2022 के बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीता था।

इन उपलब्धियों के साथ ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के कुल पदकों की संख्या 12 हो गई है। इसमें 2 स्वर्ण, 7 रजत और 3 कांस्य पदक शामिल हैं।

मुक्केबाजी में भी भारत की बढ़त

मुक्केबाजी में भी भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार पदक पक्के कर लिए हैं। ये खिलाड़ी सेमीफाइनल में जीत के साथ अपने पदकों का रंग बदलने के लिए उतरेंगे।

लवलीना बोरगोहेन ने महिलाओं के 75 किलोग्राम वर्ग में भारत के लिए पहला पदक सुनिश्चित किया। वहीं प्रीति पवार ने महिलाओं के 54 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

प्रिया घंघास ने महिलाओं के 60 किलोग्राम वर्ग के क्वार्टर फाइनल में स्कॉटलैंड की नियाम मिशेल को 4-1 से हराकर कम से कम कांस्य पदक पक्का कर लिया।

पुरुष वर्ग में जदुमणि सिंह मंदेंगबम ने 55 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंचकर भारत के लिए पक्के पदकों की संख्या बढ़ा दी है।

राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन लगातार मजबूत हो रहा है और एथलेटिक्स, भारोत्तोलन तथा मुक्केबाजी में पदकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद बनी हुई है।

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर