खिलाड़ियों को साय ने दी सौगातें

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि बांटी

स्पोर्ट्स कान्क्लेव का हुआ समापन

रायपुर, 28 जुलाई, 2026 । वाय के न्यूज । छत्तीसगढ़ सरकार ने खेल विकास को बढ़ावा देने के लिए राज्य के पहले स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव के समापन पर खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों और टीमों को प्रोत्साहन राशि वितरित की।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में विजेताओं को चेक प्रदान किए। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ ने 3 स्वर्ण, 10 रजत और 6 कांस्य सहित कुल 19 पदक जीते थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में खेल अधोसंरचना के विकास के लिए उत्कृष्ट खेल मिशन के तहत चालू वित्त वर्ष के बजट में 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में प्राथमिकता देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।


उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि प्राथमिक स्तर से खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उनके प्रशिक्षण के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। कॉन्क्लेव में खेल प्रशासकों, वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों ने भाग लिया और खेल विकास पर विचार-विमर्श किया।

पदक विजेता और प्रोत्साहन राशि विवरण

पदक श्रेणीविजेता खिलाड़ी / टीमखेल विधाप्रोत्साहन राशि
स्वर्ण (व्यक्तिगत)निकिताभारोत्तोलन2,00,000 रुपये
रजत (व्यक्तिगत)रिषिका कश्यपभारोत्तोलन1,50,000 रुपये
रजत (व्यक्तिगत)अनुष्का भगततैराकी1,50,000 रुपये
रजत (व्यक्तिगत)लक्ष्मण सोढ़ी, अभिषेक, डमरू कुमार, गजेन्द्र ठाकुर, तिलक बारसेएथलेटिक्स1,50,000 रुपये (प्रत्येक)
कांस्य (व्यक्तिगत)मनीष कुमारएथलेटिक्स1,00,000 रुपये
कांस्य (व्यक्तिगत)निखिल खलकोतैराकी1,00,000 रुपये
कांस्य (व्यक्तिगत)लक्की बाबूभारोत्तोलन1,00,000 रुपये
स्वर्ण (टीम)महिला फुटबॉल टीमफुटबॉल22,00,000 रुपये
रजत (टीम)पुरुष फुटबॉल टीमफुटबॉल16,50,000 रुपये
कांस्य (टीम)पुरुष हॉकी टीमहॉकी9,00,000 रुपये

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर