नई दिल्ली, 25 जुलाई, 2026, वाय के न्यूज। काला सागर में वाणिज्यिक जहाजों पर हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। 18 जुलाई को व्यापारिक पोत एमवी ओमोर्फी (MV Omoorphi) पर हुए हमले में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई। जहाज पर तीन भारतीय नागरिकों समेत 10 चालक दल के सदस्य सवार थे। अन्य दो भारतीय सुरक्षित हैं।
यह घटना एमवी गोल्डन लियो (MV Golden Leo) पर हुए हमले के कुछ ही दिन बाद सामने आई है। 19 जुलाई को यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह से रवाना होने के बाद इस मालवाहक जहाज पर भी हमला हुआ था। उस जहाज पर 17 चालक दल के सदस्य थे, जिनमें पांच भारतीय शामिल थे। हमले में चार भारतीय नाविकों की मौत हो गई थी, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया था।
लगातार दूसरे वाणिज्यिक जहाज पर हमले में भारतीय नागरिकों की जान जाने के बाद भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। विदेश मंत्रालय ने इन हमलों को अस्वीकार्य बताते हुए कहा कि वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाना अंतरराष्ट्रीय कानून और समुद्री नौवहन की स्वतंत्रता के विरुद्ध है।
भारत ने सभी संबंधित पक्षों से समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अंतरराष्ट्रीय व्यापार में बाधा डालने वाले ऐसे हमलों को तत्काल रोकने का आह्वान किया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि वाणिज्यिक जहाजों पर बढ़ते हमले वैश्विक समुद्री व्यापार और नौवहन के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं।
(प्रतीकात्मक फाइल फोटो)
