इस्तीफा-पत्र : मुख्य बिंदु

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार

नई दिल्ली, 25 जुलाई 2026, वाय के न्यूज। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे अपने त्यागपत्र में कहा है कि छात्रों का भविष्य और शिक्षा व्यवस्था में विश्वास किसी भी पद से बड़ा है। उन्होंने लिखा कि पिछले दिनों की घटनाओं से आहत होकर उन्होंने यह निर्णय लिया।

धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र के प्रमुख बिंदु

  • पिछले चार दशकों से शिक्षा सुधार, छात्रों और शिक्षकों के हित में काम करने का उल्लेख।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री के रूप में काम करने का अवसर मिलने पर आभार व्यक्त किया।
  • 3 मई 2026 की NEET-UG परीक्षा में अनियमितताएं सामने आने के बाद तत्काल सीबीआई जांच और परीक्षा रद्द करने का निर्णय लेने का दावा।
  • अगले वर्ष से NEET-UG को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में आयोजित करने की घोषणा का उल्लेख।
  • 20 लाख से अधिक अभ्यर्थियों की परीक्षा निष्पक्ष और सुचारु रूप से कराने को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।
  • पूरे घटनाक्रम के दौरान जिम्मेदारी स्वीकार करने और उससे कभी पीछे नहीं हटने की बात कही।
  • किसी भी मेधावी छात्र का भविष्य परीक्षा माफिया के कारण प्रभावित नहीं होने देने का संकल्प दोहराया।
  • 16 जुलाई को घोषित NEET-UG परिणामों का उल्लेख करते हुए कहा कि गरीब पृष्ठभूमि के कई विद्यार्थियों को भी सफलता मिली।
  • कुछ जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों पर छात्रों को गुमराह करने और परीक्षा प्रक्रिया में बाधा डालने का आरोप लगाया।
  • पिछले 10 दिनों की घटनाओं से दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह व्यक्तिगत प्रतिष्ठा का नहीं, बल्कि छात्रों के भविष्य का प्रश्न है।
  • युवाओं को भारत की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए कहा कि वे उन्हें भ्रम के कुचक्र में नहीं फंसने देना चाहते।
  • जंतर-मंतर और अन्य स्थानों पर बनी स्थिति का लाभ राष्ट्रविरोधी ताकतें न उठाएं और छात्रों का भविष्य कानूनी विवादों में न उलझे, इसलिए प्रधानमंत्री को त्यागपत्र भेजने का निर्णय लिया।
  • प्रधानमंत्री, मंत्रिपरिषद के सहयोगियों, शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
  • राष्ट्रसेवा को जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए भविष्य में भी देश और युवाओं की आकांक्षाओं के लिए समर्पित रहने का संकल्प दोहराया।

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर