अखिलेश्वर मिश्रा ‘अकाट्य’ झारखंड में ‘कौस्तुभ मणि सम्मान’ से अलंकृत

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार


राजनांदगांव 3अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के अंतर्गत ग्राम पिनाकपार निवासी वरिष्ठ साहित्यकार
अखिलेश्वर मिश्रा ‘अकाट्य’ को साहित्य, कला और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं बहुआयामी योगदान के लिए प्रतिष्ठित *कौस्तुभ मणि सम्मान*से अलंकृत किया गया।
सम्मान समारोह का आयोजन जमशेदपुर के एक मीडिया चैनल द्वारा अपने 6वें स्थापना दिवस के अवसर पर किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय कवि सम्मेलन भी हुआ ।
छत्तीसगढ़ के सम्मानित हुए वरिष्ठ साहित्यकार,अखिलेश्वर मिश्रा ‘अकाट्य’छत्तीसगढ़ी फिल्म निर्माता-निर्देशक, ज्योतिषविद् , समाजसेवी और समरस संस्थान साहित्य सृजन भारत छत्तीसगढ़ प्रांतीय इकाई के अध्यक्ष भी हैं । साकेत साहित्य परिषद , सुरगी,जिला राजनांदगांव के अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू ने बताया कि जमशेदपुर में हुए
सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि जमशेदपुर के विधायक सरयू राय थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद सुमन महतो ने की। विशिष्ट अतिथियों में गौतम सूत्रधार (डायरेक्टर, एनआईटी जमशेदपुर), कर्नल आर. पी. सिंह, आनंद मिश्रा (पुलिस अधीक्षक), डॉ. प्रसेनजित तिवारी (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ), शिव शंकर (प्रदेश प्रभारी, क्रीड़ा भारती, झारखंड), दिलजय जी (महासचिव, हिन्दू पीठ) सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, दिल्ली, बिहार एवं झारखंड से आमंत्रित प्रतिष्ठित कवियों ने अपनी ओजपूर्ण एवं भावपूर्ण काव्य प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह कार्यक्रम साहित्य, संस्कृति और राष्ट्रीय चेतना से ओतप्रोत रहा।
अखिलेश्वर मिश्रा ‘अकाट्य’ को प्राप्त प्रतिष्ठित सम्मान के लिए साकेत साहित्य परिषद सुरगी, शिवनाथ साहित्य धारा डोंगरगांव, पुरवाही साहित्य समिति पाटेकोहरा, छत्तीसगढ़ी साहित्य समिति राजनांदगांव एवं समरस संस्थान साहित्य सृजन समिति के जिला एवं प्रांतीय छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है।

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर