अंतर-क्षेत्रीय शतरंज में रायपुर सेंट्रल और कोरबा वेस्ट का दबदबा

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार

कैरम में भी खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए टीम घोषित

रायपुर, 26 जुलाई, 2026, वाय के न्यूज। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ की अंतर-क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिता में शतरंज और कैरम स्पर्धाओं के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। शतरंज की पुरुष टीम स्पर्धा में रायपुर सेंट्रल ने खिताब अपने नाम किया, जबकि दुर्ग रीजन उपविजेता रहा। महिला टीम स्पर्धा में कोरबा वेस्ट ने पहला स्थान हासिल किया और रायपुर सेंट्रल दूसरे स्थान पर रहा।

जगदलपुर में 22 से 24 जुलाई के बीच आयोजित अंतर-क्षेत्रीय कैरम प्रतियोगिता में भी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। महिला एकल वर्ग में रायपुर सेंट्रल की कंचन महेश ठाकुर विजेता और नमिता जैन उपविजेता रहीं। महिला युगल स्पर्धा में भी कंचन महेश ठाकुर और नमिता जैन की जोड़ी ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि दुर्ग की शकुंतला कारक और अनीता रोही की जोड़ी उपविजेता रही।

पुरुष एकल वर्ग में कोरबा वेस्ट के विनोद राठौर ने खिताब जीता, जबकि जगदलपुर के कमलेश ठाकुर दूसरे स्थान पर रहे। पुरुष टीम स्पर्धा का खिताब जगदलपुर ने जीता और दुर्ग उपविजेता रहा।

प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक एवं अधीक्षण अभियंता पंकज चौधरी ने बताया कि प्रदर्शन के आधार पर महिला वर्ग में छह और पुरुष वर्ग में आठ खिलाड़ियों का चयन किया गया है। ये खिलाड़ी 4 से 6 अगस्त 2026 तक आंध्र प्रदेश के तिरुपति में आयोजित होने वाली 48वीं ऑल इंडिया इलेक्ट्रिसिटी स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड राष्ट्रीय कैरम एवं शतरंज प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर