रथयात्रा में शामिल हुए राज्यपाल और मुख्यमंत्री

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार

रायपुर, 16 जुलाई 2026। राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में आयोजित रथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए। दोनों ने पूजा-अर्चना कर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा का आशीर्वाद लिया तथा पारंपरिक छेरा-पहरा की रस्म निभाकर प्रदेश की सुख-समृद्धि, उत्तम वर्षा और किसानों की खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा आस्था, लोकसंस्कृति, सामाजिक समरसता और जनभागीदारी का महापर्व है। उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ किसानों के आराध्य हैं और उनकी कृपा से अच्छी वर्षा व समृद्धि आती है। उन्होंने प्रदेश में भरपूर बारिश और कृषि की उन्नति की प्रार्थना की।

रायपुर के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में हर वर्ष पुरी की तर्ज पर रथयात्रा निकाली जाती है। इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा सहित जनप्रतिनिधि, सामाजिक-धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर