निशा श्रीवास्तव को तीसरा स्थान
रायपुर, 8 सितंबर, वाय के न्यूज़। जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित चतुर्थ कृष्ण श्रृंगार स्पर्धा-2026 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। महाकोशल कला परिषद रायपुर, अग्रवाल युवती मंडल, अग्रवाल सभा और गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था की ओर से आयोजित प्रदेश स्तरीय स्पर्धा में विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं का चयन निर्णायक मंडल ने किया।
महाकोशल कला परिषद की ओर से वर्ष की सर्वश्रेष्ठ संपूर्ण झांकी का पुरस्कार भारती यदु को दिया गया। इसी श्रेणी में रीमा साहू को प्रथम, श्वेता व्यास और प्रशांत शर्मा को संयुक्त रूप से द्वितीय तथा निशा श्रीवास्तव को तृतीय स्थान मिला।
मंजूषा और प्रशांत शर्मा के निवास पर सजाई गई श्रीकृष्ण की झांकी को प्रदेश स्तरीय स्पर्धा में द्वितीय स्थान मिला। निर्णायक मंडल में डॉ. प्रवीण शर्मा, डॉ. भावना शाह और डॉ. शिखर शर्मा शामिल थे।
तीन संस्थाओं ने घोषित किए पुरस्कार
गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था की ओर से अंजलि शर्मा को सर्वश्रेष्ठ संपूर्ण झांकी, रमा मनोज शर्मा को सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति (वीडियो-ऑडियो) और लक्ष्मी शर्मा को सर्वश्रेष्ठ कृष्ण श्रृंगार का पुरस्कार दिया गया। कृष्ण श्रृंगार वर्ग में इंदु जोशी प्रथम, उषा पुजारी एवं तारा शर्मा द्वितीय तथा वैदेही पुरोहित तृतीय रहीं। मंजुला शर्मा को सांत्वना पुरस्कार मिला।
अग्रवाल युवती मंडल एवं अग्रवाल सभा की ओर से अर्चना अग्रवाल को सर्वश्रेष्ठ संपूर्ण कृष्ण श्रृंगार और भावना अग्रवाल को सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति (वीडियो-ऑडियो) का पुरस्कार मिला। सर्वश्रेष्ठ कृष्ण श्रृंगार वर्ग में संचिता अग्रवाल विजेता रहीं। शिवांगी अग्रवाल को प्रथम, प्रगति अग्रवाल को द्वितीय और निकिता अग्रवाल को तृतीय स्थान मिला। श्वेता अग्रवाल को विशेष तथा ममता अग्रवाल को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
महाकोशल कला परिषद की ओर से विशेष पुरस्कार मुश्कान सुलेख नाविक और प्रीति श्रीवास्तव को, जबकि सांत्वना पुरस्कार गोपाल देवांगन, आशु अडे और प्रीति श्रीवास्तव को दिया गया।
विजेताओं को पुरस्कार वितरण समारोह कब आयोजित किया जाएगा, इसकी जानकारी संबंधित संस्थाओं की ओर से बाद में दी जाएगी।
प्रशांत शर्मा एवं मंजूषा शर्मा ने निर्णायक मंडल, श्रद्धालुओं, परिजनों और शुभचिंतकों के प्रति आभार जताया। उन्होंने झांकी की तस्वीरें और वीडियो तैयार कर प्रतियोगिता में भेजने में सहयोग के लिए राजेन्द्र निगम के प्रति भी विशेष आभार व्यक्त किया।
