TET की अनिवार्यता का विरोध: स्कूल बंद किए बिना शिक्षकों का आंदोलन, सौंपा ज्ञापन

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार

राजनांदगांव, 23 अगस्त 2026। वाय के न्यूज। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता, सेवा सुरक्षा, वरिष्ठता और वेतन विसंगति समेत विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षक साझा मंच ने 22 अगस्त को राजनांदगांव जिले के चारों विकासखंडों में रैली, धरना और ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया। शिक्षकों ने विकासखंड स्तर पर रैली निकालकर मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे।

आंदोलन के दौरान शिक्षकों ने स्कूलों में पढ़ाई जारी रखने का दावा किया। संगठन के अनुसार, शिक्षकों ने विद्यालय बंद किए बिना और विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित किए बिना अपने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। मंच ने इसे आंदोलन का ऐसा तरीका बताया, जिसमें शिक्षकों ने अपनी सेवा संबंधी समस्याओं को उठाने के साथ विद्यालयीन जिम्मेदारियों को भी जारी रखा।

टीईटी और सेवा सुरक्षा प्रमुख मांग

शिक्षकों ने टीईटी की अनिवार्यता से प्रभावित शिक्षकों को सेवा सुरक्षा देने, वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति, वेतन विसंगति दूर करने और पूर्व सेवा की गणना सहित विभिन्न मांगें उठाईं। प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाए और शासन का ध्यान समस्याओं के निराकरण की ओर आकर्षित किया।

शिक्षक साझा मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षकों की मांगें लंबे समय से लंबित हैं और इनसे उनके सेवा भविष्य को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। संगठन ने शासन से मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की।

चारों विकासखंडों में प्रदर्शन

संगठन के अनुसार राजनांदगांव जिले के राजनांदगांव, डोंगरगढ़, छुरिया और डोंगरगांव विकासखंडों में एक साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। शिक्षकों ने स्थानीय स्तर पर रैली और धरना प्रदर्शन के बाद संबंधित अधिकारियों के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के जिला मीडिया प्रभारी अमिताभ दुफारे और जिला सचिव ओमप्रकाश साहू ने कहा कि आंदोलन का उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था को बाधित करना नहीं, बल्कि शिक्षकों की सेवा संबंधी समस्याओं की ओर शासन का ध्यान आकर्षित करना है। जिला अध्यक्ष रमेश कुमार साहू ने शासन से शिक्षकों की मांगों पर गंभीरता से विचार कर सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की।

इन पदाधिकारियों की रही मौजूदगी

आंदोलन में छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय संरक्षक मनीष मिश्रा, शिक्षक साझा मंच के जिला संयोजक रमेश कुमार साहू, जिला संयोजक छन्नू लाल साहू, सुशील देवांगन, जिला सह संयोजक ओमप्रकाश साहू, जिला मीडिया प्रभारी अमिताभ दुफारे और जिला पदाधिकारी अजय कड़व सहित विभिन्न पदाधिकारी शामिल हुए।

राजनांदगांव ब्लॉक अध्यक्ष सूरज शर्मा, डोंगरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष हीरा लाल मौर्य, छुरिया ब्लॉक अध्यक्ष कीरत गणवीर, डोंगरगांव ब्लॉक अध्यक्ष प्यारे लाल साहू, राजनांदगांव ब्लॉक संयोजक रोशन साहू, नवीन शिक्षाकर्मी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष प्रफुल्ल झा तथा जिला पदाधिकारी अतुल यदु, बंदीश नेम पांडे, ललित प्रताप सिंह, दीपक तिवारी, भरत साहू, डीषम तिवारी, प्रेमचंद वर्मा, चेतन दुबे, अश्विनी साहू, लेख दास साहू, मनीष बडोले, डालेश्वर देवांगन, मिर्जा बेग, जितेंद्र हिरवानी, संजय खोबरागड़े, मुकेश देवांगन, माखन रात्रे, खिलावन ठाकुर, खिलावन निर्मलकर, आशुतोष तिवारी, भोजराज साहू और आनिता देवांगन सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

राजनांदगांव में आयोजित धरना-प्रदर्शन का संचालन अजय कड़व और ओमप्रकाश साहू ने किया।

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर