राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: ‘राम-नामी’ सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार

छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा को मिली राष्ट्रीय पहचान

रायपुर, 20 जुलाई 2026। 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में ‘राम-नामी’ को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री फिल्म का पुरस्कार मिला है। यह फिल्म छत्तीसगढ़ के रामनामी समाज की अनूठी धार्मिक परंपरा, जीवन-दर्शन और सांस्कृतिक विरासत पर आधारित है। इस सम्मान के साथ प्रदेश की लोक संस्कृति और आध्यात्मिक धरोहर को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है।

डॉक्यूमेंट्री का निर्देशन भरतबाला गणपति ने किया है। फिल्म में रामनामी समाज की उस विशिष्ट परंपरा को केंद्र में रखा गया है, जिसमें श्रद्धालु अपने शरीर पर ‘राम’ नाम अंकित कराते हैं। यह समुदाय सादगीपूर्ण जीवन, समरसता और भगवान श्रीराम के प्रति अटूट आस्था के लिए जाना जाता है। फिल्म इन परंपराओं और जीवन मूल्यों को संवेदनशील ढंग से प्रस्तुत करती है।

राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने से छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक परंपराओं के संरक्षण व प्रचार-प्रसार को नई गति मिलने की उम्मीद है। साथ ही इससे प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिलने तथा सांस्कृतिक पर्यटन को भी प्रोत्साहन मिलने की संभावना है।

इस उपलब्धि पर संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने निर्देशक भरतबाला गणपति और पूरी निर्माण टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल एक फिल्म का नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं और सांस्कृतिक अस्मिता का राष्ट्रीय सम्मान है।

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर