आर्टिकल 370 सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म

यह समाचार साझा करें

WhatsApp Facebook X

पढ़ने की सुविधा

अपनी सुविधा के अनुसार अक्षर और कंट्रास्ट चुनें।

अक्षर आकार

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा

नई दिल्ली,19जुलाई2026(वाय के न्यूज)। 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में हिंदी फिल्म ‘आर्टिकल 370’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला है। नई दिल्ली में कल शाम पुरस्कारों की घोषणा करते हुए फीचर फिल्म श्रेणी के जूरी अध्यक्ष जयराज ने बताया कि ममूटी और कार्तिक आर्यन को उनकी फिल्मों ‘ब्रह्मयुगम’ और ‘चंदू चैंपियन’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का संयुक्‍त राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला है। उन्होंने कहा कि यामी गौतम को फिल्म ‘आर्टिकल 370’ में उनके अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया जाएगा।

गैर फीचर फिल्‍म श्रेणी के जूरी अध्यक्ष असीम कुमार सिन्हा ने बताया कि सुमीरा रॉय द्वारा निर्देशित ‘भंगार’ को सर्वश्रेष्ठ गैर फीचर फिल्‍म का पुरस्कार मिला है। सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म, मराठी फिल्म ‘हमसफर’ है। उन्होंने कहा कि सर्वश्रेष्ठ निर्देशन का पुरस्कार आनंद एल राय को उनकी फिल्म ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी-एकता का प्रतीक’ के लिए दिया जाएगा।

सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक का पुरस्कार संजीव श्रीवास्तव को दिया जाएगा। सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ लेखन का पुरस्कार के प्रदीप कुमार शेट्टी को उनकी कन्नड़ पुस्तक के लिए दिया जाएगा।
राजकुमार पेरियासामी को तमिल फ़िल्म ‘अमरन’ के लिए सर्वश्रेष्‍ठ निर्देशन का पुरस्‍कार दिया जायेगा। संजय मिश्रा को सर्वश्रेष्‍ठ सहायक अभिनेता और सचना नमिदास और रूपाश्री वरकडी को सर्वश्रेष्‍ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्‍कार दिया जाएगा। शाश्वत सचदेव और जी.वी. प्रकाश कुमार को सर्वश्रेष्‍ठ संगीत निर्देशन का पुरस्‍कार प्रदान किया जाएगा। अभय जोधपुरकर और वैकोम विजयलक्ष्मी को सर्वश्रेष्‍ठ पार्श्‍व गायन का पुरस्‍कार दिया जाएगा। तेलुगु फ़िल्म ‘चिन्ना काथा काडू’ को सर्वश्रेष्‍ठ बाल फ़िल्म का पुरस्‍कार मिलेगा। ‘कल्कि 2898 ए.डी.’ को भरपूर मनोरंजन वाली सर्वश्रेष्‍ठ फ़ीचर फ़िल्म का पुरस्‍कार दिया जाएगा। ‘कैप्टन मिलर’ को राष्ट्रीय और सामाजिक मूल्यों को बढ़ावा देने वाली सर्वश्रेष्‍ठ फ़िल्म का पुरस्‍कार प्रदान किया जाएगा। श्रीकांत को सर्वश्रेष्‍ठ हिन्‍दी फिल्‍म, मारन को सर्वश्रेष्‍ठ गुजराती फ़िल्म, लहरी को सर्वश्रेष्‍ठ ओडिया फ़िल्म, मिथ्‍या को सर्वश्रेष्‍ठ कन्नड़ फ़िल्म, सुनीता को सर्वश्रेष्‍ठ मणिपुरी फ़िल्म और ढोली को सर्वश्रेष्‍ठ गढ़वाली फ़िल्म का पुरस्‍कार दिया जाएगा।

पाठकों की पसंद

सबसे अधिक पढ़े गए

पिछले 7 दिनों के आधार पर