सौजन्य मुलाकात में शिक्षकों की शैक्षिक, प्रशासनिक और सेवा संबंधी समस्याओं पर हुई चर्चा
सारंगढ़, 9 सितंबर, वाय के न्यूज।
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी एल.एन. पटेल से छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन एवं छत्तीसगढ़ क्रांतिकारी शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान संघ की ओर से पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया गया और नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने मुलाकात के दौरान जिले में कार्यरत शिक्षकों की विभिन्न शैक्षिक, प्रशासनिक और सेवा संबंधी समस्याओं से जिला शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया। उन्होंने इन समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक पहल करने का आग्रह किया।
जिला शिक्षा अधिकारी एल.एन. पटेल ने संघ के पदाधिकारियों की बातों को गंभीरता से सुना और शिक्षकों से जुड़े जायज मामलों का नियमानुसार निराकरण करने तथा आवश्यक कार्रवाई के लिए सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।
संघ पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि नए जिला शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में जिले की शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा शिक्षकों की समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रभावी पहल होगी। उन्होंने जिला प्रशासन और शिक्षक संगठनों के बीच बेहतर समन्वय की भी उम्मीद जताई।
मुलाकात में छत्तीसगढ़ क्रांतिकारी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष लैलून कुमार भारद्वाज, फेडरेशन के जिला संयोजक फकीरा यादव, लोकेंद्र पटेल, नंदकुमार बंजारे, प्रधान पाठक संघ के अध्यक्ष दीपक तिवारी, कौशल राठिया, विमल कुमार अजगल्ले, विनोद महेश, उषा बंजारे, सोनिया सारथी, उर्मिला अजगल्ले, भूपेंद्र मनहर, सुकलाल मिरी, राजेंद्र महेश, महेंद्र कुमार चौहान, कलाराम जोल्हे, विकास जायसवाल, सुरेंद्र कुमार सिदार, रोहित कुमार सिदार, जालान सर, सुभाष चंद्र पटेल, मुरलीधर पटेल सहित संघ के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
